मध्य प्रदेश

राज्यपाल पटेल को बालिकाओं, बहनों ने रक्षासूत्र बांधा

Kunti Dhruw
30 Aug 2023 12:20 PM GMT
राज्यपाल पटेल को बालिकाओं, बहनों ने रक्षासूत्र बांधा
x
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्षाबंधन का पर्व राजभवन में मनाया। रक्षा-बंधन के मौके पर आज एस.ओ.एस. चिल्ड्रन्स विलेज खजुरी कला की बालिकायें, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पदाधिकारी राजभवन पहुंचे। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को रक्षासूत्र बांध कर परम्परागत स्वरुप में रक्षाबंधन का उत्सव मनाया।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने एस.ओ.एस. चिल्ड्रन्स विलेज संस्था को 11 हज़ार रुपए की राशि उपहार स्वरूप भेंट की। बच्चों को टॉफ़ियाँ और मिठाई वितरित की। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय निर्देशिका भोपाल बी के अवधेश भी मौजूद थीं।
Next Story