- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शादी का झांसा देकर...

x
बड़ी खबर
जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद करीब तीन साल तक वह युवती का दैहिक शोषण करता रहा। अब युवती ने शादी के लिए बोला तो धमकी देकर शादी से इंकार कर दिया। इसी प्रकार हनुमान ताल थाना क्षेत्र में भी एक युवक ने निकाह का झांसा देकर अपने दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म कर दिया है। हनुमान ताल एवं मदन महल पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
मदन महल पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कंचन परिसर मदन महल निवासी शिवा उर्फ शुभम राजपूत ने उससे दोस्ती की और बातचीत करने लगा। इसके बाद विगत 14 जुलाई 2019 को अपनी नानी के घर घुमाने ले गया। जहां शिवा ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देते हुए अब तक करीब तीन साल से लगातार उसका दैहिक शोषण कर रहा है। शादी के लिए बोला तो धमकी देकर मना कर दिया है। मदन महल पुलिस ने बताया कि पीड़िता घटना के समय नाबालिग थी, इसलिए आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Shantanu Roy
Next Story