मध्य प्रदेश

लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला,वीडियो वायरल करने की धमकी

Teja
1 Nov 2021 12:57 PM GMT
लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला,वीडियो वायरल करने की धमकी
x

फाइल फोटो 

पुलिस ने केस दर्ज किया, आरोपी फरार

जनता से रिस्ता वेबडेसक | ग्वालियर में शिवपुरी की 19 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की झांसी में रहकर पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रही थी। आरोपी ने उसे झांसा देकर ग्वालियर बुलाया और नशीली दवा पिलाकर ज्यादती की और वीडियो भी बनाया।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

करैरा (शिवपुरी) निवासी लड़की ने पुलिस में शिकायत की है कि दो महीने पहले फेसबुक पर आवेश धाकड़ ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। लड़की ने आवेश से नौकरी की बात की तो 19 अक्टूबर को उसने ग्वालियर बुलवा लिया। पुलिस लाइन के पास एक मकान में आवेश ने लड़की को कथित तौर पर नशीली दवा मिली कोल्डड्रिंक पिलाई। आंख खुली तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। आवेश ने उसके न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर वह काफी डर गई थी और खामोश रही। आवेश ने उसके सारे दस्तावेज भी अपने पास रख लिए थे।

लड़की का कहना है कि रविवार (31 अक्टूबर) को आवेश ने कॉल कर उसे दस्तावेज वापस करने के बहाने बुलाया। ग्वालियर में आवेश उसे पुलिस लाइन के पीछे किराए के घर पर ले गया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे डीआरपी लाइन के गेट पर छोड़कर भाग गया। छात्रा ने हिम्मत जुटाकर वहीं से 100 नंबर पर कॉल लगाया। इसके बाद बहोड़ापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने केस दर्ज किया, आरोपी फरार

लड़की का कहना है कि उसके मां-बाप बुजुर्ग हैं। वह 6 भाई-बहनों में सबसे छोटी है। बहोड़ापुर पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है।

Next Story