मध्य प्रदेश

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Teja
25 Nov 2022 11:47 PM IST
युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
x
अशोकनगर। बीते दिन बुधवार को एक 18 वर्षीय युवती ने अपने ही घर पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम के समय तक जब वह अपने कमरे से नहीं उठी तो बुआ की लडक़ी ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। कचनार थाना क्षेत्र के छिपौन गांव निवासी 18 वर्षीय युवती शिवानी पिता देवेंद्र कुशवाह अपने दादा-दादी के साथ गांव में रहती थी जबकि शिवानी के माता-पिता गुना में रहकर मजदूरी करते हैं। बुधवार की दोपहर के समय शिवानी अपने कमरे में चली गई। रोज खाना बनाने के बाद वह अपने घर में सो जाती थी। इसी वजह से शाम तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। शाम के समय उसकी बुआ की लडक़ी कमरे में गई तो वह रस्सी का फंदा बनाकर लटकी हुई थी। उसने तुरंत ही दादा-दादी को बताया। जिसके बाद रात 9 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
Next Story