मध्य प्रदेश

त्यागी नगर में लड़की-बच्चे पर चली गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Shantanu Roy
27 April 2022 9:46 AM GMT
Girl and child were shot in Tyagi Nagar, there was a stir in the area
x
बड़ी खबर

ग्वालियर। मुरार त्यागी नगर में एक युवती एवं बच्चे काे गाेली लगी है। हालांकि गाेली कैसे लगी, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हाे सका है। घायलाें काे जिला अस्पताल मुरार पहुंचाया गया है। उधर घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई हैत्यागी नगर में 19 वर्षीय प्रिया शर्मा एवं 8 वर्षीय तेजस यादव काे गाेली लगी है। युवती के दांये घुटने काे फाेड़ती हुई गाेली निकल गई है।

दाेनाें घायलाें काे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां से उन्हें जेएएच के लिए रैफर कर दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर दाेनाें काे गाेली कैसे लगी है। साथ ही दाेनाें घायलाें का आपस में काेई रिश्ता नहीं है, ऐसे में आशंका है कि दाेनाें काे सड़क पर ही गाेली लगी है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि आखिर इनकाे गाेली कैसे और किसने मारी है।

Next Story