मध्य प्रदेश

28 को राजेंद्र नगर ऑडिटोरियम और डिजिटल म्यूजियम की सौगात

Admin Delhi 1
4 Sept 2023 2:03 PM IST
28 को राजेंद्र नगर ऑडिटोरियम और डिजिटल म्यूजियम की सौगात
x
डिजिटल म्यूजियम की सौगात

इंदौर: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जन्मदिन पर ​28 सितंबर को शहर को राजेंद्र नगर ऑडिटोरियम व डिजिटल म्यूजियम की सौगात मिलेगी। करीब 25 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण किया है। ऑडिटोरियम के नामकरण के साथ ही लता मंगेशकर के जीवन को जीवंत करते हुए डिजिटल म्यूजियम और अकादमी का तोहफा भी मिलेगा। यहां लताजी के मधुर गाने और संगीत की गुरुकुल परंपरा साकार होगी। इसमें लोग चित्रपट व शास्त्रीय संगीत सीख सकेंगे। आईडीए स्कीम 97 पार्ट 4 राजेंद्र नगर में बन रहे ऑडिटोरियम में इंटीरियर का काम तेजी से कर रहा है।

आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा व सीइओ रामप्रकाश अहिरवार के अनुसार पहले इसे ​दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य था। अब इसके सभी काम 20 सितंबर तक पूरा करने के प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में विशेष तौर पर शामिल होंगे। ऑडिटोरियम की बैठक क्षमता 1200 लोगों की है। यहां पर संगीत, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सभी तरह की व्यवस्था की गई है। कंसल्टेंट अतुल सेठ का कहना है, ऑडिटोरियम का अधिकांश काम पूरा कर लिया है।

Next Story