मध्य प्रदेश

बिजली कर्मचारी को गैस सिलेंडर ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Saba Naaz
24 Jun 2025 8:23 PM IST
बिजली कर्मचारी को गैस सिलेंडर ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
x
Damoh दमोह : दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजघाट के पास सोमवार रात बिजली सुधार कर बाइक से आ रहे दो कर्मचारियों को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी।
इसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मंगलवार सुबह ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। टक्कर मारने वाला ट्रैक गैस सिलेंडर से भरा था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदुर सिंह पिता देवी सिंह लोधी (50) निवासी मौजीलाल खमरिया और मोहन सिंह बिजली विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी थे।
जो सोमवार रात तेजगढ़ अंतर्गत एक गांव में बिजली लाइन सुधार कर बाइक से वापस आ रहे थे। तभी राजघाट के पास जबलपुर की ओर से आ रहे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड एस 6408 के चालक ने बिजली कर्मचारियों की बाइक में टक्कर मार दी और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और पुलिस को सूचना दी। उधर ट्रक चालक मौके से भाग निकला। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद इंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया और दूसरे घायल मोहन सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
सूचना मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मंगलवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जिले तेजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मगदूपुरा के अंचलपुरा निवासी बबलू पिता मुलायम गौड़ 35 की मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। खेत से घर जाते समय उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।
Next Story