मध्य प्रदेश

घर से गांजा और MD पाउडर बरामद मकान मालिक महिला आरोपी बनाई गई

SHIDDHANT
6 Sept 2026 7:58 PM IST
घर से गांजा और MD पाउडर बरामद मकान मालिक महिला आरोपी बनाई गई
x
भोपाल: राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक घर से गांजा और एमडी पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में घर की मालिक को आरोपी बनाया है और जांच शुरू कर दी है।
सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रजनीश कश्यप ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्राइड सिटी कॉलोनी स्थित एक घर में मादक पदार्थ रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से करीब 1.25 किलो गांजा और एमडी पाउडर बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
ACP ने बताया कि घर की मालिक को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मादक पदार्थ घर में कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story