- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- खेत से लौट रही महिला...
मध्य प्रदेश
खेत से लौट रही महिला से सामूहिक बलात्कार, पीड़िता ने जहर खाकर जान देने की कोशिश
Tara Tandi
17 March 2024 4:13 PM IST

x
बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल में खेत से गेहूं काट कर वापस घर लौट रही एक दलित महिला से दो लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला जब रास्ते में थी तो दो लोगों ने उसे लिफ्ट देने की बात कहकर अपनी स्कूटी पर बैठा लिया। फिर दूर ले जाकर के घटना को अंजाम दिया। इस घटना से महिला इतनी परेशान हो गई कि उसने जहरीले पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। उसके बाद महिला के परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए और भर्ती किया। इस घटना का अस्पताल चौकी में सामूहिक दुष्कर्म का शून्य पर मामला दर्ज हुआ।
इस मामले को लेकर बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि पीड़ित महिला दलित है। वह अपने मायके बोरदेही थाना क्षेत्र में गई थी। यहां पर वह शनिवार को गेहूं काटकर वापस लौट रही थी। रास्ते में उसे स्कूटी सवार दो व्यक्ति मिले। वे उसे घर छोड़ने के बहाने से स्कूटी पर बैठाकर सूनसान क्षेत्र में ले गए और वहां पर दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना से व्यथित महिला ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहर खा लिया। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, उसका उपचार चल रहा है।
एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि आरोपियों में से एक आरोपी को पीड़ित महिला पहचानती है, जिसका नाम अभिषेक राजपूत है। घटना को लेकर एक तथ्य और सामने आया है कि पीड़िता के पति और अभिषेक राजपूत के बीच पहले विवाद भी हुआ था। हालांकि पीड़िता को इस बात की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने एक आरोपी अभिषेक राजपूत को हिरासत में लिया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।
Tagsखेत लौट रही महिलासामूहिक बलात्कारपीड़िताजहर खाकरजान देनेकोशिशWoman returning to farmgang rape victimattempt to commit suicide by consuming poisonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





