- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- 10 वर्ष की मासूम से...
मध्य प्रदेश
10 वर्ष की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा
Harrison
28 July 2023 4:10 PM GMT

x
सतना | मां शारदा की पवित्र नगरी मैहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां आदिवासी बस्ती के 10 वर्षीय नाबालिग के साथ 2 युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पवित्र नगरी मैहर से आई इस ह्रदयविदारक घटना को सुनकर हर कोई हैरान हैं।
दरअसल मामला मैहर के देवी धाम अंधरा टोला का है जहां पर 10 वर्षीय नाबालिग के साथ 2 युवकों ने घिनौनी हरकत की है। साथ ही उसके साथ विभस्त व्यवहार भी किया है जिससे लड़की की हालत गंभीर है जिसको परिजनों की मदद से सिविल अस्पताल मैहर लाया गया। जहां पर नाबालिग का उपचार जारी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
नाबालिग के साथ में अमानवीय व्यवहार किया गया नाबालिग के गुप्तांग में डंडा डाल दिया गया था। लड़की को दोनों आरोपी कल दोपहर 2:00 बजे से मां शारदा पहाड़ी के बगल के पहाड़ में लेकर चले गए थे जहां पर उसके साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपी मां शारदा प्रबंधक समिति के कर्मचारी बताए जा रहे हैं जिन्हें मैहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इधर नाबालिग की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया।
Next Story