मध्य प्रदेश

भगोड़े जवान ने माता-पिता को मारी गोली, वजह जान रह जाएंगे दंग

jantaserishta.com
17 Nov 2021 12:42 PM IST
भगोड़े जवान ने माता-पिता को मारी गोली, वजह जान रह जाएंगे दंग
x
जानें पूरा मामला.

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में सेना के एक भगोड़े जवान ने आपसी विवाद के चलते अपने माता-पिता को गोली मार कर घायल कर दिया. घटना के बाद पुत्र फरार हो गया था जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है. गंभीर हालत में माता-पिता को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

मामला लौर थाने के पिडरिया गांव का है. कलयुगी पुत्र सेना में पदस्थ था लेकिन पिछले एक साल से ड्यूटी पर नहीं गया. भूतपूर्व सैनिक पिता अम्बिका लगातार उसे सेना में जाने के लिए कह रहे थे. यह पुत्र अभिषेक को नागवार गुजरा.
इसी से उपजे विवाद में अभिषेक ने लाइसेंसी बंदूक से माता-पिता को गोली मार दी. पूर्व सैनिक पिता नौकरी करने के लिए कह रहे थे लेकिन अभिषेक नौकरी में जाने पर आनाकानी कर रहा था.
पूर्व सैनिक पिता ने भारी मेहनत कर सैनिक कोटे से अभिषेक की सेना में भर्ती कराई थी. वह भगोड़ा घोषित होने की कगार में पहुंच गया है. पिता के बार-बार कहने से वह माता-पिता की जान का दुश्मन बन गया.
इस घटना में अम्बिका पाण्डेय और उनकी पत्नी शीला पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को गोली के छर्रे लगे हैं. घटना के बाद आरोपी पुत्र अभिषेक मौके से फरार हो गया है. इन्हें इलाज के लिए संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां इनकी हालत खतरे से बाहर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story