मध्य प्रदेश

सावधान! ऑनलाइन दोस्ती-महंगे गिफ्ट के नाम पर भी हो रही है ठगी, की गई ये अपील

jantaserishta.com
12 Nov 2026 1:43 PM IST
सावधान! ऑनलाइन दोस्ती-महंगे गिफ्ट के नाम पर भी हो रही है ठगी, की गई ये अपील
x
साइबर ठग अपने शिकार के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं.
इंदौर: साइबर ठग अपने शिकार के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। वे कभी दोस्त बन जाते हैं और कभी महंगे गिफ्ट का लालच देकर अपने जाल में फंसा लेते हैं। इस तरह की बढ़ती घटनाओं से पुलिस चिंतित है और इंदौर पुलिस को तो आम लोगों को हिदायतें भी देनी पड़ रही हैं। राज्य की व्यापारिक नगरी इंदौर सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में साइबर ठग दीपावली पर्व का लाभ उठा रहे हैं और लोगों को ठगने में सफल भी हो रहे हैं।
यह बात अलग है कि कई बार ठगी के शिकार लोगों को पुलिस की मदद मिल जाती है और रकम भी वापस आ जाती है, मगर कई लोग ऐसे हैं जो पुलिस तक पहुंच ही नहीं पाते। पिछले कुछ दिनों में इंदौर में साइबर ठगी के कई मामले सामने आए हैं, इसीलिए क्राइम ब्रांच ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
क्राइम ब्रांच के एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने आम लोगों को जागरूक करते हुए बताया है कि ऑनलाइन दोस्ती और महंगे गिफ्ट का लालच भारी पड़ सकता है। इसलिए साइबर ठगों से सतर्क व सावधान रहें। उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से जान-पहचान बढ़ाकर महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा दिया जाता है और गिफ्ट एयरपोर्ट या कस्टम में फंसा होने का बहाना बनाकर कस्टम ड्यूटी, टैक्स अथवा अन्य शुल्क के नाम पर पैसों की मांग की जाती है।
उन्होंने आगे कहा है कि ऐसे किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर कोई रकम ट्रांसफर न करें, न ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक करें तथा अपनी बैंकिंग या निजी जानकारी भी साझा न करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि महंगे गिफ्ट का लालच देकर पैसे ठगना साइबर ठगी का एक नया तरीका है। अगर ठगी होती है, तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story