मध्य प्रदेश

कुएं में ब्लास्ट के लिए खोदे जा रहे गड्ढे के धमाके की चपेट में चार गंभीर घायल

Tara Tandi
22 April 2024 11:58 AM IST
कुएं में ब्लास्ट के लिए खोदे जा रहे गड्ढे के धमाके की चपेट में चार  गंभीर घायल
x
सागर : जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देगुवा में खेत मालिक शिवकुमार कुमार टेनगुरिया के खेत में बने कुएं में गहराई बढ़ाने के लिए डायनामाइट ब्लास्ट करने के लिए गड्ढे किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक डायनामाइट ब्लास्ट हो गया।
इस दौरान कुएं के अंदर काम कर रहे तीन मजदूर कमलेश गौड़ निवासी चोरघबई, हुकुम गौड़ निवासी चोरघबई एवं राहुल पटेल निवासी डोंगरसलैया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं कुएं के ऊपर खेत मालिक का लड़का अभिषेक टेनगुरिया भी घायल हुआ है। इनमें तीन मजदूरों को बीएमसी रेफर किया गया है। वहीं अभिषेक को जबलपुर रेफर किया गया है। एसडीएम मुनव्वर खान ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है और ब्लास्टिंग कंप्रेसर मशीन को जब्त कर लिया गया है।
Next Story