- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उज्जैन में चाइनीज...

x
उज्जैन : चाइनीज मांझा बेचने वाले दो लोगों के मकान जमींदोज करने के बाद पुलिस अब ड्रोन से पतंग उड़ाने वालों की निगरानी कर रही है। शुक्रवार को महाकाल पुलिस ने तीन तथा कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते हुए गिरफ्तार किया है। चारों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। गुरुवार को एक बाइक सवार युवक का हरिफाटक पुल पर चाइनीज डोर से गला कट गया था। जिससे उसकी जान बाल-बाल बची थी। चाइनीज डोर के निर्माण, भंडारण, उपयोग पर प्रतिबंध के बाद भी लोग इसका उपयोग पतंगबाजी में कर रहे हैं। शुक्रवार को महाकाल पुलिस ने जयसिंहपुरा में विजय लखेरा उम्र 40 वर्ष, कमलेश पंवार उम्र 35 वर्ष निवासी कार्तिक मेला मैदान, राहुल उम्र 23 वर्ष निवासी जयसिंहपुरा को चाइनीज डोर से पतंग उड़ाते हुए पकड़ा है। तीनों के कब्जे से पुलिस ने चाइनीज मांझे की एक-एक चकरियां बरामद की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।
Next Story





