मध्य प्रदेश

महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव AAP में शामिल

Admin Delhi 1
12 Sep 2023 5:08 AM GMT
महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव AAP में शामिल
x

भोपाल: महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव शोभना ओंकार आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। भोपाल में 'आप' के प्रदेश कार्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। वे अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकतीं हैं। शोभना 1994 में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष, कांग्रेस मजदूर यूनियन की जिला अध्यक्ष और मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव रह चुकीं हैं।

अलीराजपुर जिले में महिलाओं के रोजगार, स्वरोजगार के क्षेत्र में काम कर रही हैं। सामाजिक संस्था के जरिए महिलाओं को रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण जैसे झाडू बनाना, खिलौने बनाना, हैंडलूम से जुड़े कामों की ट्रेनिंग दिलवा रही हैं। महिलाओं के लिए कराटे की क्लास और युवतियों के लिए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दिला रही हैं।

ईसाई समुदाय में मजबूत पकड़

शोभना ओंकार 1995 से लेकर 1997 तक मुनरो चर्च कलीसिया, अलीराजपुर की सचिव रह चुकी हैं। वे वर्तमान में सर्व ईसाई महासभा की राष्ट्रीय महासचिव हैं। ईसाई समुदाय में शोभना की मजबूत पकड़ है।

Next Story