मध्य प्रदेश

पूर्व पार्षद की पत्नी ने की ख़ुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव

Shantanu Roy
7 Jun 2022 4:45 PM GMT
पूर्व पार्षद की पत्नी ने की ख़ुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव
x
बड़ी खबर

सोहागपुर। नगर के सरदार वार्ड से पूर्व पार्षद इमानुएल एल्बर्ट की पत्नी एलिस एल्बर्ट उम्र 40 वर्ष निवासी सरदार वार्ड सोहागपुर ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी विक्रम रजक ने बताया कि डायल 100 को मंगलवार सुबह 7.30 बजे के आसपास सूचना प्राप्त हुई थी कि सरदार वार्ड में एक महिला ने फांसी लगा ली है। थाना प्रभारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का ही प्रतीत हो रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का पोस्टमार्टम स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी डाक्टर के द्वारा किया गया है। इसके उपरांत शव की सुपुर्दगी भी परिजनों को करा दी गई है। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के मुख्य कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है।

Next Story