- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बेहतर स्वास्थ्य के लिए...
मध्य प्रदेश
बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्राधनमंत्री मोदी ने आयुष्मान भारत जैसी योजना बनाई: हेमंत खंडेलवाल
SHIDDHANT
29 Sept 2025 11:13 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : विश्व हृदय दिवस के मौके पर स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता लाने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बैतूल में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान भारत जैसी योजना बनाई। विश्व हृदय दिवस पर बैतूल में जागरुकता रैली निकली।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए फिट इंडिया जैसे अभियान चलाने के साथ योग को बढ़ावा देने का कार्य किया है। हृदय को स्वस्थ रखने और हृदय रोग से बचाव के लिए चिकित्सकों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली सराहनीय है। हम सभी लोगों को भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। जागरूकता रैली का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रेडक्रॉस सोसायटी और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया था।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोगों में हृदय संबंधी समस्याओं से बचने के लिए दुनिया भर में प्रति वर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि खुद के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने के साथ लोगों को जागरूक करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान भारत जैसी योजना बनाई है, जिसमें देश के करोड़ों लोगों को पांच लाख रूपए प्रति वर्ष तक निःशुल्क इलाज मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि अब इस योजना में 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को शामिल करके प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि विश्व हृदय दिवस पर सभी प्रदेशवासी अपने हृदय की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प लें और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हृदय स्वस्थ रहेगा, तभी जीवन में आनंद और परिवार में खुशियों का वास होगा! आवश्यक है कि सभी अपने स्वास्थ्य का सदैव ध्यान रखें।
Tagsमध्य प्रदेशविश्व हृदय दिवसस्वास्थ्य जागरूकताबैतूलहेमंत खंडेलवालआयुष्मान भारतफिट इंडियारैलीहृदय स्वास्थ्यमुख्यमंत्री मोहन यादवजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





