मध्य प्रदेश

नर्मदा में नहाने के दौरान फिसला पैर, हादसे में गई जान

Bhumika Sahu
15 Aug 2022 4:10 AM GMT
नर्मदा में नहाने के दौरान फिसला पैर, हादसे में गई जान
x
एक युवक नहाते समय डूब गया

इंदौर/ब्यूरो। बड़वाह की नावघाटखेड़ी अंतर्गत डेहरिया क्षेत्र के नर्मदा तट स्थित शास्त्री जी के आश्रम में इंदौर से आया एक युवक नहाते समय डूब गयाएक युवक नहाते समय डूब गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद नाविकों ने उसके शव को कुछ दूरी पर नर्मदा में बाहर निकाल लिया है। वहीं घटना रविवार सुबह करीब 11.30 बजे की है।

जानकारी के अनुसार इंदौर के गोकुल दांगी परिवार की ओर से आश्रम में एक माह तक के लिए अनुष्ठान करवाया गया था।
उसकी पूर्णा हुति पर दांगी अपने पूरे परिवार व स्टाफ के साथ यहां आए थे।इसी स्टाफ में 21 वर्षीय कमलेश पटेल मूल निवासी सतना व हाल मुकाम इंदौर बिना किसी को बताए रामघाट पर नहाने चला गया था। कमलेश दो अन्य साथियों के साथ स्नान कर रहा था। ओंकारेश्वर बांध की ओर से लगातार जल छोड़ने के कारण नर्मदा का जल स्तर व वेग भी बढ़ गया था। यही कारण है की कमलेश का नहाते समय अचानक पैर फिसल गया और वह डूबने लगा।
साथी सदस्यों को लगा की वह मजाक कर रहा है, लेकिन जब कुछ देर तक वह बाहर नहीं आया तो उन्होंने घबराकर पूजन कर रहे अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी। पानी अधिक होने के कारण गोताखोरों को बुलाया गया। जिसके बाद बाबूलाल मंगले, प्रदीप केवट व राजू पटेल की टीम के सदस्यों ने गोता लगाया। यहां घाट से कुछ दूरी पर ही झाड़ियों में उसका शव अटका हुआ मिला। जिसके बाद शव को बाहर निकालकर पीएम के लिए बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया।


Next Story