- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पोल्ट्री फार्म के...
मध्य प्रदेश
पोल्ट्री फार्म के धसकने से पांच मजदूर हुए घायल, घायल लोग अस्पताल में भर्ती
Admin Delhi 1
17 March 2022 10:41 PM IST

x
कुंडम थानांतर्गत गुरुवार सुबह एक पोल्ट्री फार्म का शेड अचानक धसक गया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये । पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर घायलों को शासकीय अस्पताल कुंडम में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुंडम थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुंडम से एक किलो मीटर दूर मर्चुरी के पास स्थित पोल्ट्री फार्म अचानक धसक गया। जिसमें वहां काम करने वाले पांच मजदूर बुरी तरह घायल हो गए, आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पोल्ट्री फार्म के मालिक रकीब के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुटी है।
Next Story





