मध्य प्रदेश

भारत टाकीज के पास लकड़ी गोदाम में लगी आग

Kajal Dubey
5 Jan 2023 11:56 AM IST
भारत टाकीज के पास लकड़ी गोदाम में लगी आग
x
भोपाल : राजधानी के भारत टाकीज इलाके में गुरुवार सुबह एक लकड़ी के गोदाम में अचानक आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख फायर बिग्रेड कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि गोदाम मालिक का कहना है कि आग लगने से उनका लगभग 17-18 लाख का माल जलकर खाक हो गया।
Next Story