मध्य प्रदेश

भोपाल के अस्पताल में लगी आग, 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

Kunti Dhruw
8 Nov 2021 6:59 PM GMT
भोपाल के अस्पताल में लगी आग, 3 बच्चों की दर्दनाक मौत
x
भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में बच्चों के वार्ड में आग लग गई।

भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में बच्चों के वार्ड में आग लग गई। इस हृदय विदारक घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती थे। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट कारण बताया जा रहा है। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां की मदद से आग पर काबू पाया गया। उधर, सूचना मिलते ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी अस्पताल में पहुंचे। घटनास्थल पर देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए कमला नेहरू अस्पताल के शिशु रोग वार्ड के एक हिस्से में आग लगने की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा और उपचार के निर्देश दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल के माने जाने कमला नेहरू अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आज जिस वार्ड में लगी है, वहां दो दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती थे। आग लगने से कुछ बच्चे झुलस गए हैं। इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आग की सूचना पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौके पर पहुंचे। वह घटनास्थल पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लगने की घटना दुखद है। बचाव कार्य तेजी से हुआ। घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच एसीएस लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन दुर्भाग्यवश पहले से गंभीर रुप से बीमार होने पर भर्ती तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका।''


Next Story