- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Singrauli में खेतों...
मध्य प्रदेश
Singrauli में खेतों में लगी आग, तीन एकड़ फसल जलकर राख
Tara Tandi
30 March 2025 12:15 PM IST

x
Singrauli सिंगरौली : जिले में गर्मी का सीजन शुरू होते ही खेत और खलिहानों में आग लगने की घटनाएं भी होने लगी हैं. शनिवार को चितरंगी के बगदरा गांव में गेहूं के खेत में आग लगने से देखते ही देखते तीन एकड़ से अधिक क्षेत्र में लगी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई है.
बताया जा रहा है कि खेतों में आग लगी. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि चंद मिनटों में तीन एकड़ से अधिक क्षेत्र में लगी गेहूं की फसल को खाक कर दिया. खेत में लगी आग को बुझाने के लिए चितरंगी क्षेत्र में फायर वाहन न होने से लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी.
गांव के लोग बाल्टी और मोटर पंप चालू कर किसी तरह से आग पर काबू पाने में सफल रहे, जिससे और फसल को नुकसान नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि बगदरा निवासी आनंद कुमार अग्रहरि ने अपने तीन एकड़ के खेत में गेहूं की बुवाई की थी. खेत में कटाई लगी हुई थी, दोपहर के समय लेबर घर चले गए और गेहूं के बोझे भी बंधे हुए रखे थे, जिनमें आग लगी तो वह धू-धूकर जलने लगे. खेत में आग कैसे लगी? यह अभी यह ज्ञात नहीं हो पाया है.
आनंद की मानें तो आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वर्ना अगल-बगल के अन्य किसानों को भी नुकसान होता. जिस समय गेहूं के खेत में आग भड़की, उस समय हवा तेज चल रही थी, जिससे आग तेजी से बढ़ रही थी। आग बुझाने के लिए फायर वाहन और अन्य व्यवस्थाएं न होने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका.
अगर चितरंगी क्षेत्र में दमकल वाहन होता तो शायद इतना नुकसान नहीं होता. स्थानीयजनों की मानें तो आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि पानी डालने पर भी नहीं बुझ रही थी। तेज हवा चलने से आग तेजी से खेत में खड़ी सूखी फसल तक पहुंच रही थी.
TagsSingrauli खेतलगी आगतीन एकड़ फसल जलकर राखSingrauli farmfire broke outthree acres of crop burnt to ashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





