- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Dewas में गैस लीकेज से...
मध्य प्रदेश
Dewas में गैस लीकेज से घर में लगी आग, तीन लोग झुलसे
Tara Tandi
26 April 2025 11:01 AM IST

x
Dewas देवास। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अमृत नगर स्थित एक मकान में खाना बनाते समय रसोई गैस लीक होने के बाद शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे आग लग गई। आग की चपेट में एक बच्चे सहित पांच लोग आ गए, इनमें से तीन लोग झुलस गए।
दो अन्य धुएं व घबराहट के कारण बीमार हो गए, जिसमें से एक बालक शामिल है। वह बेहोश हो गया था। कुल पांच लोगों में से तीन को जिला अस्पताल लाया गया जबकि बच्चे व एक अन्य को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को गंभीर हालत में इंदौर रेफर कर दिया गया।
मकान में लग गई थी आग
कोतवाली थाना टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने बताया जायसवाल परिवार के मकान में आग लगी थी। आग की चपेट में आने से कन्हैयालाल जायसवाल व सुरेशचंद्र जायसवाल झुलस गए, एक अन्य व्यक्ति भी मामूली रूप से झुलसा है। 13 वर्षीय बालक कान्हा जायसवाल, युवक पंकज और महिला शकुंतला की तबीयत बिगड़ी है।
जिला अस्पताल में कन्हैयालाल, सुरेश व शकुंतला को लाया गया। तीनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में सुरेश और कन्हैयालाल को रात करीब 11 बजे इंदौर रेफर कर दिया गया। घबराहट व अन्य दिक्कत के कारण शकुंतला का उपचार किया जा रहा है।
आग की सूचना मिलने के बाद नगर निगम का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीएसपी दीशेष अग्रवाल घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली।
तीन अस्पतालों में भटका बच्चे को लेकर…
उधर क्षेत्रीय पार्षद रुपेश वर्मा ने बताया घटना के बाद बालक कान्हा को दो से तीन निजी अस्पतालों में ले जाकर भटके तब एक जगह भर्ती करके उपचार शुरू किया गया। वह बेहोशी की हालत में था और ऑक्सीजन देने के बाद सुधार होने लगा।
TagsDewas गैस लीकेजघर लगी आगतीन लोग झुलसेDewas gas leakagehouse caught firethree people burntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





