- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सुपर मार्केट की दुकान...
मध्य प्रदेश
सुपर मार्केट की दुकान में लगी आग, करीब 15 लाख का नुकसान
jantaserishta.com
29 Nov 2026 12:49 PM IST

x
इलाके में हड़कंप.
देवास: मध्य प्रदेश के देवास शहर के सुपर मार्केट स्थित कपड़े की एक दुकान में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे कपड़े जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। दुकान संचालक के अनुसार आगजनी की घटना में करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सुपर मार्केट स्थित कपड़े की दुकान में अचानक आग दिखाई दी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दुकान का शटर खुलवाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।
दुकान संचालक ने बताया कि सुबह जब दुकान में आग लगने की जानकारी मिली और मौके पर पहुंचकर देखा तो दुकान में रखे अधिकांश कपड़े जल चुके थे। आगजनी में करीब 15 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि दुकान के आसपास पड़े कचरे के कारण आग लगी होगी, हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
फायर विभाग के कर्मचारी अनुभव चंदेल ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे हमें सुपर मार्केट में एक कपड़े की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना में दुकान में रखा कपड़ा जलने से नुकसान हुआ है।
कर्मचारी अनुभव चंदेल ने बताया कि अभी आग लगने का सही कारण सामने नहीं आया है, लेकिन संभावना है कि दुकान के पीछे पड़े कचरे में आग लगने की वजह से दुकान भी चपेट में आई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





