मध्य प्रदेश

परीक्षा में नकल मामलों में 5 उम्मीदवारों के खिलाफ FIR दर्ज

Admin2
9 Aug 2022 5:35 AM GMT
परीक्षा में नकल मामलों में 5 उम्मीदवारों के खिलाफ FIR दर्ज
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में नकल मामलों में 5 उम्मीदवारों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जा रही है। इसके अलावा परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे का कॉलेज (ज्ञानवीर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट ऐंड साइंस, सागर) और सर्व धर्म कॉलेज ग्वालियर को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा जारी महत्वपूर्ण सूचना के अनुसार दिनांक 5 मार्च से 26 मार्च 2022 तक आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 में 5 अभ्यर्थियों द्वारा अनुचित साधनों का उपयोग किया गया। नकल करते पकड़े जाने पर इनके खिलाफ निम्नानुसार कार्यवाही की गई है:-

प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 में उक्त अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता निरस्त कर दी गई है।प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा अगले 3 सालों तक आयोजित सभी परीक्षाओं में सम्मिलित होने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।कानूनी कार्रवाई हेतु FIR दर्ज करवाने का निर्णय लिया गया है।
source-mpbreaking
Admin2

Admin2

    Next Story