मध्य प्रदेश

महिला से रेप के आरोप में पति के दोस्त पर FIR

Admin2
6 Jun 2022 1:48 PM GMT
महिला से रेप के आरोप में पति के दोस्त पर FIR
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पुलिस के मुताबिक मार्च 2022 में पीड़िता का अपने पति से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर अपने मायके अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) चली गई थी। इसके बाद रिजवान ने उसे कई बार फोन किया। उसने महिला को भरोसा दिलाया कि वह पति से उसका समझौता करा देगा। इसके लिए बस एक बार उसे इंदौर आना पड़ेगा।रिजवान की बात पर भरोसा करके पीड़िता इंदौर पहुंची, तो आरोपी ने उसे होटल शांति निकेतन में बुलाया। जहां उसे रिजवान और वली मोहम्मद मिले। महिला बार-बार उनसे अपने पति के बारे में पूछती रही। दोनों कहते रहे कि थोड़ी ही देर में आ जाएगा। इसके बाद वली मोहम्मद ने महिला से जबरदस्ती संबंध बनाए।

महिला का आरोप है कि रिजवान भी उसका रेप करना चाहता था, लेकिन वह फटे कपड़ों में ही भाग निकली। उसने जैसे-तैसे खुद को संभाला। महिला ने बताया कि उसने बाद में खुद ही पति से समझौता किया और उन्हें साथ लेकर दुष्कर्म की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंची।

सोर्स-BHOPALSAMACHAR

Next Story