मध्य प्रदेश

200 लोगों के खिलाफ FIR: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को कहा आतंकवादी, फिर...

jantaserishta.com
18 April 2022 9:00 AM IST
200 लोगों के खिलाफ FIR: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को कहा आतंकवादी, फिर...
x

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ प्रदर्शन करना और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को आतंकवादी कहना प्रदर्शनकारियों को भारी पड़ गया है. दरअसल नीमच पुलिस ने ऐसा करने वाले 150 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. वहीं भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 11 आरोपियों को नामजद किया गया है.

बता दें कि रामनवमी के मौके पर मध्यप्रदेश के खरगोन में जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी. इस मामले में नीमच एसपी ऑफिस पर MIC के सदस्यों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी की. जबकि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को आतंकवादी कह दिया.
पुलिस ने बताया कि एसपी ऑफिस के बाहर करीब 200 से अधिक MIC के सदस्य प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान की जाने वाली आपत्तिजनक नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की.
नीमच की पुलिस के मुताबिक CRPC की धारा 144 के तहत निषेधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर 150 से अधिक लोगों पर FIR दर्ज की गई है.
नीमच के एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि प्रदर्शन करने वाले लोगों से एक बॉन्ड भी भरवाया गया है, ताकि वह इस तरह की हरकत दोबारा न करें. उन्होंने कहा कि हम सोशल मीडिया पर भी निगरानी रख रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई ऐसा आपत्तिजनक कॉन्टेंट पोस्ट न करे. इसके साथ ही कहा कि हम सभी से अपील करते हैं कि लोग भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story