- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कबाड़ी वाले से जय श्री...
कबाड़ी वाले से जय श्री राम बुलवाने के नाम पर मारपीट, देखें वीडियो

उज्जैन। उज्जैन जिले के झारड़ा क्षेत्र के सेकली गांव मैं शनिवार को एक कबाड़ी का काम करने वाले मुस्लिम व्यक्ति को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उससे जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाए। कबाड़ी के साथ मारपीट भी की गई। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने तत्काल आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
वीडियो में युवक कहते सुने जा सकते है "हमारे गांव से कमाकर कैसे ले जा सकता है तू. जय श्री राम बोल, बोल जय श्री राम, हमारे गांव में घुसा कैसे तू, जय श्री राम तो बोलना पड़ेगा". आखिर में जब कबाड़ीवाले ने 'जय श्री राम' बोला तब उसको छोड़ा गया।
उज्जैन के महिदपुर की घटना का एक और विडीओ आया है, जिसमें मुस्लिम कबाड़ी का सामान फेंक कर भगवा झंडे रखे लोग गुंडागर्दी का रहे हैं. चार पर मामला दर्ज. उधर मंत्री @VishvasSarang कहते हैं कांग्रेस विडीओ बनाकर प्रदेश का माहौल बिगाड़ रही है @ABPNews @pankajjha_ #MP pic.twitter.com/UwhGC1qAen
— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) August 29, 2021
ये नफ़रत हमें कहाँ ले जायेगी ? इंदौर देवास अब उज्जैन जिले के महिदपुर के सेकली गांव झार्डा थाना क्षेत्र की घटना जहाँ मुस्लिम कबाड़ी वाले से जय श्री राम बुलवाने के नाम पर मारपीट क़र उसका सामान फेंका गया. @ABPNews @awasthis @pankajjha_ @SanjayBragta @OfficeofSSC @drnarottammisra pic.twitter.com/dDTcRbTMc6
— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) August 29, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





