मध्य प्रदेश

फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग

Shantanu Roy
10 Dec 2022 9:54 PM IST
फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग
x
बड़ी खबर
जबलपुर। हनुमान ताल थाना अंतर्गत रजा चौक मक्का नगर गली नंबर पांच में स्थित फर्नीचर दुकान में भीषण आग लग गई। लेकिन उससे कहीं ज्यादा खतरनाक स्थिति उस समय बन पड़ी थी जब लोगों को पता चला कि उस इमारत में भारी संख्या में सिलेंडर रखे हुए हैं। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी गई, सूचना पर तत्काल ही दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। आग इतनी भयावह थी कि फायर कर्मियों को उसे बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी, लेकिन फायर कर्मियों ने तत्काल ही आग पर काबू पाते हुए मकान में रखे हुए सिलेंडरों को बाहर निकाला, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। लेकिन आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है आगजनी में कुल हुए नुकसान का आंकलन लगाया जाएगा। वही हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी का कहना है कि, नगर निगम कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया है, वही इमारत में इतने भारी मात्रा में सिलेंडर कैसे रखे हुए थे इसकी भी जांच की जाएगी।
Next Story