- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Moradabad में उधारी...
मध्य प्रदेश
Moradabad में उधारी विवाद पर दो पक्षों के बीच भीषण झगड़ा, महिलाएं भी आईं सामने
Tara Tandi
20 May 2025 3:24 PM IST

x
Moradabad मुरादाबाद : मझोला थाना क्षेत्र में उधारी के पैसों को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी हाथापाई में कूद पड़ीं। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक पक्ष ने उधारी के पैसे मांगने पर दूसरे पक्ष पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। झगड़े की खबर मिलते ही दोनों पक्षों के घरों की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं और देखते ही देखते क्षेत्र जंग का मैदान बन गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मझोला थाना प्रभारी निरीक्षक रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है। वीडियो मझोला क्षेत्र का ही बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
TagsMoradabad उधारी विवाददो पक्षोंभीषण झगड़ामहिलाएं आईं सामनेMoradabad loan disputetwo partiesfierce fightwomen came forwardजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





