मध्य प्रदेश

महिला संत ने उज्जैन आश्रम के संत पर लगाए गंभीर आरोप

Admin2
25 May 2022 11:34 AM GMT
महिला संत ने उज्जैन आश्रम के संत पर लगाए गंभीर आरोप
x
नीलगंगा थाने में मामला दर्ज

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : वृंदावन से आई महिला संत ने उज्जैन आश्रम के एक संत पर गंभीर आरोप लगाए है, महिला संत ने उज्जैन के गऊघाट क्षेत्र के जगदीश आश्रम के एक संत पर जान से मारने सहित कई अशोभनीय आरोप लगाए हैं, महिला संत का कहना है की संत द्वारा महिला को कई समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया जाता था उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। महिला वृंदावन से आई है और उसने नीलगंगा थाने में मामला दर्ज करवाए है।

नीलगंगा पुलिस द्वारा महिला के बयान दर्ज किए गये हैं इस मामले में नीलगंगा थाने के सीएसपी श्री मीणा ने कहा की शिकायत करने वाली महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं महिला के पास कुछ ऑडियो क्लिप एवं फोटो भी हैं महिला को सबूत लाने के लिए कहा गया है फिर सबूतों के आधार पर जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा, महिला का कहना है कि संत लगातार उसे परेशान करते थे और फोन करके बुलाते थे इसके साथ ही उसे बदूक से डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी देते थे। महिला ने जिस संत की शिकायत की है उस संत के पक्ष में भी साधु समाज के कुछ संत नीलगंगा थाने पहुंचे और अपना पक्ष रखा है, फिलहाल मामला सामने आने के बाद उज्जैन के संत समाज में सनसनी फैली है।
Next Story