मध्य प्रदेश

दिन में भी हुआ ठंड का अहसास

Kajal Dubey
26 Dec 2022 11:22 AM IST
दिन में भी हुआ ठंड का अहसास
x
ग्वालियर :दिसंबर के आखिरी सप्ताह में सर्दी अपने तेवर दिखा रही है। जम्मू-कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा के चलते तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहा। शहर में रात का तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियल पर पहुंच गया। हालांकि शनिवार को ग्वालियर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा था, लेकिन रविवार को दतिया 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। 6.0 डिग्री सेल्सियस के साथ नौगांव दूसरे नंबर पर आ गया और तीसरे नंबर पर ग्वालियर रहा।
Next Story