मध्य प्रदेश

पिता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
26 Dec 2022 4:17 PM GMT
पिता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के देवलोंद थाना पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में आज एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को मोतीलाल बैस नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी। घरेलु विवाद के चलते हुए इस हत्या के मामले में आज पुलिस ने मोतीलाल बैस के पुत्र राजीव बैस को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने कहा कि मोतीलाल ने विवाद के चलते पत्नी के साथ मारपीट कर दी थी। पुत्र राजीव बीच बचाव करने आया, तो उनके बीच भी विवाद हो गया। इस दौरान हुयी मारपीट में पिता मोतीलाल की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी राजीव की तलाश शुरू कर दी थी।
Next Story