- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- ससुर ने बहू को दी...
मध्य प्रदेश
ससुर ने बहू को दी सुपारी, दरांती से रेत दिया सास का गला, दोनों गिरफ्तार
Rounak Dey
17 July 2022 12:15 PM GMT
![ससुर ने बहू को दी सुपारी, दरांती से रेत दिया सास का गला, दोनों गिरफ्तार ससुर ने बहू को दी सुपारी, दरांती से रेत दिया सास का गला, दोनों गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/07/17/1797373-untitled-33-copy.webp)
x
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक ससुर अपनी पत्नी की हत्या के लिए अपनी ही बहू को सुपारी दी और मौत के घाट उतरवा दिया। घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस के सामने जब यह तथ्य सामने आया तो वह भी हैरान रह गई।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि वाल्मीकी कोल (51) नाम का शख्स फिर से शादी करना चाहता था लेकिन, उसके सामने उसकी पत्नी सरोज बाधा बन रही थी। इसके बाद उसके मन में पत्नी को ही रास्ते हटाने का विचार आया। इसके लिए उसने अपनी ही बहू कंचन कोल को पत्नी का गला काटने के लिए तैयार किया। इसके लिए दोनों के बीच में एक डील हुई।
जिसके तहत वाल्मीकी अपनी बहु को हर महीने 4000 रुपए की राशि देता। वाल्मीकी को यह पता था कि सरोज और उसकी बहू एक साथ नहीं रह सकती ऐसे में पत्नी को रास्ते से हटाना ही होगा। प्लानिंग के अनुसार 12 जुलाई को सरोज की हत्या कर दी गई और उसका शव एक कमरे में पाया गया।
पुलिस जांच में पता चला है कि घटना के दिन वाल्मीकी घर छोड़कर सतना में अपने रिश्तेदार के यहां चला गया था जबकि उसका बेचा और कंचन का पति मेरठ में था। पुलिस ने कहा कि कंचन ने लोहे के राड से अपनी सास पर हमला किया था। जमीन पर गिरने के बाद उसने धारदार हथियार दरांती से गला रेत दिया।
Next Story