मध्य प्रदेश

खेत में काम कर रहे किसान की हत्या, हत्यारे ने धड़ से अलग किया सर

jantaserishta.com
30 Nov 2021 2:53 PM IST
खेत में काम कर रहे किसान की हत्या, हत्यारे ने धड़ से अलग किया सर
x
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जबलपुर: मध्यप्रदेश में अज्ञात हमलावरों ने किसान की हत्या कर दी. इतना ही नहीं हत्यारे किसान का गला काटकर भी ले गए. जिस वक्त हत्या को अंजाम दिया गया, उस समय किसान अपने खेत पर काम कर रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर का है. यहां तिलवारा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले पारासिया गांव में अज्ञात हमलावरों ने खेत पर काम कर रहे 60 साल के किसान गया प्रसाद की गला काटकर हत्या कर दी. मामला सोमवार दोपहर का है.
पुलिस को दोपहर 3 बजे घटना की जानकारी मिली. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तिलवारा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज राहुल साइयां ने बताया कि कुछ अज्ञात हमलावर किसान का गला काटकर ले गए. वह खेत पर काम कर रहा था. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story