- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- किसान ने की ख़ुदकुशी,...

ग्वालियर। पुरानी छावनी इलाके की रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार पुरानी छावनी के रहने वाले पलविंदर कौर ट्रांसपोर्टर हैं। वह अपनी पत्नी के साथ बुधवार को किला स्थित गुरुद्वारा दाताबंदी छोड़ गए थे। यहां कोई कार्यक्रम था, जिसमें वह शामिल करने गए थे। उनकी बड़ी बेटी संदीप उम्र 26 और छोटी बेटी घर पर ही थे।
बड़ी बेटी से साथ चलने को कहा तो बोली- घर पर खाना बनाकर रखेगी। माता-पिता गुरुद्वारा चले गए। छोटी बहन को उसने दूसरे कमरे में सफाई करने भेज दिया। दूसरे कमरे में खुद ने फांसी लगा ली। जैसे ही छोटी बेटी कमरे में आई तो उसकी चीख निकल पड़ी। छोटी बेटी की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए। तुरंत फंदा काटकर युवती को नीचे उतारा। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए।
यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनाें के सुपुर्द कर दिया गया। पलविंदर कौर ने नईदुनिया को बताया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या क्यों की यह पता नहीं लग सका है। वह किसी बात को लेकर परेशान नहीं थी, उसने ऐसा कुछ भी नहीं बताया। पुरानी छावनी की ही रहने वाली वर्षा पाल पुत्री धर्मवीर पाल उम्र 23 वर्ष ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।