मध्य प्रदेश

छापे जा रहे थे नकली नोट, गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार

Admin4
8 Sept 2023 12:32 PM IST
छापे जा रहे थे नकली नोट, गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार
x
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में नकली नोट छापे जा रहे थे। जिसका पर्दाफाश पुलिस ने किया है। गैंग के एक सदस्य को पुलिस के हाथ लगा है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। जहां पर यह नकली नोट छापे जा रहे थे वहां से स्कैनर, प्रिंट, कम्प्यूटर सहित नकली नोट भी बरामद हुए हैं। बताया गया है कि यहां पिछले दो वर्षों से यह गोरखधंधा चल रहा था।
पुलिस का कहना है कि नकली नोट छापने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। मौके से नकली नोट छापने में प्रयुक्त किए जा रहे उपकरणों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी केवल 100-100 रुपए के ही नकली नोट छापते थे। नोट छापने के बाद उसे आसपास के गांवों में ही खपा भी देते थे। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह कारनामा वह पिछले दो वर्षों से कर रहा था। 100 रुपए के ही नकली नोट छापे जाते थे क्योंकि उसकी पहचान करना आसान नहीं है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इस गैंग से पर्दा उठ सका।
इस संबंध में रामपुर थाना प्रभारी पवन भदोरिया का कहना है कि पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली थी कि नकली नोटों का कारोबार किया जा रहा है। नकली नोट छापकर उसे लोकल स्तर पर ही खपाने का कार्य भी किया जाता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र धाकड़ निवासी वीरपुर को रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की गई तो वह पुलिस को घर ले गया। जहां घर के सामने मधुमक्खी पालन के डिब्बे रखे हुए थे। उनमें नकली नोट छापने का स्कैनर, प्रिंटर, कम्प्यूटर रखा हुआ था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके साथ ही 100-100 रुपए के कुल 6400 नकली नोट भी पाए गए हैं।
Next Story