मध्य प्रदेश

झोलाछाप डॉक्टर का कारनामा, महिला को इंजेक्शन लगाने के बाद नीला पड़ गया पैर, हुई मौत

jantaserishta.com
25 Oct 2021 12:57 PM IST
झोलाछाप डॉक्टर का कारनामा, महिला को इंजेक्शन लगाने के बाद नीला पड़ गया पैर, हुई मौत
x

आगर मालवा: मध्य प्रदेश के आगर मालवा ज‍िले से हैरान कर देने वाली खबर आई है जहां रव‍िवार को एक महिला की मौत हो गई. महिला के परिजनों की मानें तो उन्होंने झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करवाया था. इलाज के दौरान डॉक्टर ने महिला को एक इंजेक्शन भी लगाया. इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही महिला का पैर और ऊपरी हिस्सा नीला होने लगा. इस पर परिजन महिला को पुनः उसी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे.

डॉक्टर ने उसे उज्जैन ले जाने को कहा. परिजन जब महिला को उज्जैन ले जा रहे थे तो रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया. पर‍िजनों का आरोप- इंजेक्शन लगाने से हुई मह‍िला की मौत
परिजनों ने आरोप लगाया कि झोलाछाप डॉक्टर ने गलत और लापरवाही से इंजेक्शन लगाया जिससे महिला की मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी रणजीत स‍िंगर ने बताया कि मामला दर्ज किया है जिसके अनुसार तनोडिया निवासी महिला तबीयत खराब हो जाने से उसको वहीं के प्राइवेट क्लीनिक पर दिखाया गया था. इलाज से उनकी तबीयत और बिगड़ गई. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story