मध्य प्रदेश

उज्जैन में नकली पुलिस वाली ने सेक्स रैकेट पकड़ा

Soni
28 Feb 2022 7:21 AM GMT
उज्जैन में नकली पुलिस वाली ने सेक्स रैकेट पकड़ा
x

सुदामानगर की रहने वाली सीमा कुशवाहा ने बताया घटना 23 फरवरी की है। उनकी सहेली सोना ने सुभाषनगर में किराए से मकान लिया है। मैं सामान रखवाने के लिए मदद करने गई थी। इस दौरान उसका पति कुणाल ऑनलाइन मीटिंग कर रहा था। घर पर सोना की सहेली और एक लड़का भी था। मैं उन्हें नहीं जानती। घर का दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। दरवाजा खोलते ही चार लोग धड़धड़ाते हुए घुस आए। इनमें एक युवती भी थी। वे बोले- हम पुलिस वाले हैं, साथ में मीडिया भी है। कहने लगे यहां क्या गलत काम चल रहा है। इस दौरान घर में मौजूद युवक और युवती भाग गए। घर में घुसे लोगों ने मोबाइल से VIDEO बनाना शुरू कर दिया। बोले- यहां गलत काम होता है, सारे सबूत हैं। अभी पांच लाख रुपए दो, नहीं तो दुष्कर्म के केस में फंसा देंगे। जीवनभर जेल में सड़ते रहोगे, मैं बहुत डर गई। एक युवक ने मुझसे मंगलसूत्र मांगा, मैंने मना किया तो थप्पड़ मारकर छीन लिया।

फिर मौके पर ही 50 हजार रुपए मांगे, मैंने 30 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद परिचित को रिकॉर्डिंग और VIDEO भेज फिर धमकाया कि पांच लाख दो नहीं तो इसे वायरल कर बदनाम कर देंगे। जिस मकान में नकली पुलिस ने दबिश दी, उसके VIDEO में अलग-अलग कमरों में युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। एक युवक और युवती भागते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Next Story