- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- यज्ञ से सनातन संस्कृति...
मध्य प्रदेश
यज्ञ से सनातन संस्कृति के प्रति आस्था और मजबूत: सीएम मोहन यादव
SHIDDHANT
26 March 2026 10:46 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यज्ञ जैसे आयोजनों से सनातन संस्कृति के प्रति आस्था मजबूत होती है और सात्विक भाव से जनता की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। सिहोरामाल स्थित रामेश्वरम धाम में सहस्त्र चंडी महायज्ञ के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में यज्ञ का महत्व सर्वश्रेष्ठ है। यज्ञ के माध्यम से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन धन्य हो जाता है। यज्ञ में सहभागी होकर व्यक्ति अपने जीवन में जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना करता है और यश, सुख तथा समृद्धि की कामना करता है। ऐसे आयोजनों से सनातन संस्कृति के प्रति आस्था मजबूत होती है और सात्विक भाव से जनता की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नवरात्रि के पावन अवसर पर हनुमान लोक का लोकार्पण भी हुआ है। मध्यप्रदेश में सनातन संस्कृति का यह मार्ग लगातार इसी प्रकार चलता रहेगा। सहस्त्र चंडी महायज्ञ में मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में बड़े पुण्य व देवताओं की कृपा से मनुष्य का शरीर मिलता है, यह शरीर पंचतत्व से बना होता है, जिसमें पांच कर्मेन्द्रियां और पांच ज्ञानेन्द्रियां होती है। इन दसों इंद्रियों से लगातार सात्विक भाव से कार्य करने पर सात्विक शक्ति उत्पन्न होती है।
मुख्यमंत्री यादव सपत्नीक सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शामिल हुए और लगभग 3200 श्रद्धालुओं के साथ प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए यज्ञ में पूर्णाहुति दी। इधर, छिंदवाड़ा जिले में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से संबल योजना सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों के खाते में सिंगल से 620 करोड़ की राशि ट्रांसफर की।
Tagsमोहन यादवमध्य प्रदेशसहस्त्र चंडी महायज्ञसनातन संस्कृतियज्ञहनुमान लोक लोकार्पणसात्विक भावजनता की सेवासंबल योजनासामाजिक सुरक्षा योजनाएंवित्तीय हस्तांतरणछिंदवाड़ालाभार्थीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





