मध्य प्रदेश

महंगी बाइक का एक्सीडेंट: युवती की दर्दनाक मौत, युवक मौत से लड़ रहा जंग

jantaserishta.com
6 Nov 2021 7:25 PM IST
महंगी बाइक का एक्सीडेंट: युवती की दर्दनाक मौत, युवक मौत से लड़ रहा जंग
x
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पीछे बैठी युवती उछलकर दीवार के ऊपर लगी कंटीली तारों पर गिरी और फिर नीचे आ गई.

जबलपुर: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur Bike Accident) में तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होने के बाद दीवार से टकराने पर एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई है. युवती अपने दोस्त की बाइक पर पीछे की ओर बैठी हुई थी.

जबलपुर के ओमती थाना की टीआई एसपीएस बघेल ने बताया घटना शुक्रवार देर रात की है. मूल रूप से सीधी निवासी रेणू जबलपुर में रह रही थी और शुक्रवार देर रात अपने दोस्त राहुल के साथ ढाई लाख रुपए की महंगी स्पोर्ट्स बाइक पर बैठ कर जा रही थी. इसी दौरान नागरथ चौक से आते समय तेज रफ्तार होने के कारण युवक का बाइक पर से संतुलन खो गया और तेज रफ्तार बाइक एक स्कूल की दीवार से टकरा गई.
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पीछे बैठी युवती उछलकर दीवार के ऊपर लगी कंटीली तारों पर गिरी और फिर नीचे आ गई. युवती के गले और सिर में गहरी चोट के चलते उसका काफी खून बह गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है.
घटना की जानकारी मिलने पर ओमती पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया जबकि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस फिलहाल इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि पता चल सके कि घटना कैसे हुई थी. युवक के ब्लड सैंपल लिए गए हैं ताकि पता चल सके कि युवक नशे की हालत में था या नहीं. इस बात की जांच की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story