मध्य प्रदेश

राज्य सेवा परीक्षा-2022 का मूल्यांकन 10 दिन में पूरा होगा

Admindelhi1
28 March 2024 6:11 AM GMT
राज्य सेवा परीक्षा-2022 का मूल्यांकन 10 दिन में पूरा होगा
x
एमपी पीएससी रिजल्ट पर सस्पेंस जारी

इंदौर: एमपी पीएससी की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2022 का मूल्यांकन अंतिम दाैर में है। सप्ताहभर से लेकर दस दिन में मूल्यांकन पूरा हाे जाएगा। इसके तत्काल बाद मुख्य परीक्षा-2023 का मूल्यांकन शुरू हाे जाएगा, लेकिन 2022 का रिजल्ट आचार संहिता में घाेषित हाे पाएगा या नहीं, इस पर सस्पेंस है।

जानकारी अनुसार पीएससी प्रशासन इस मामले में चुनाव आयाेग से अभिमत लेकर ही रिजल्ट घाेषित करेगा। अगर अनुमति मिली ताे अप्रैल अंत में रिजल्ट घाेषित किया जा सकता है, अन्यथा जून के दूसरे सप्ताह में घाेषित हाेने की संभावना रहेगी। वहीं 2023 का मूल्यांकन 31 मई तक पूरा हाेने की संभावना है। इसका रिजल्ट जुलाई में घाेषित हो सकता है। खास बात यह है कि पीएससी ने जुलाई में 2022 व सितंबर में 2023 की परीक्षा के इंटरव्यू करवाने की भी प्लानिंग कर ली है। शेड्यूल जल्द फाइनल हाेगा। इधर, राज्य सेवा परीक्षा-2021 के इंटरव्यू 18 अप्रैल से शुरू हाे रहे हैं। यह पूरे एक माह चलेंगे।

31 अक्टूबर तक 2021 के साथ ही 22-23 की भी नियुक्तियां, दिसंबर तक 2024 के इंटरव्यू मुश्किल

लाेकसभा चुनाव के चलते एमपी पीएससी 28 अप्रैल काे प्रस्तावित राज्य सेवा प्री परीक्षा -2024 स्थगित कर चुका है। यह अब 23 जून काे हाेगी, लेकिन पीएससी प्रशासन की तैयारी है कि 31 अक्टूबर तक न केवल 2022, बल्कि 2023 की भी नियुक्तियां हाे जाएं। दिसंबर अंत तक 2024 की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा पूरी कर उसके रिजल्ट जारी करने की भी प्लानिंग है, लेकिन इस पर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

इंटरव्यू शुरू करवाने की भी तैयारी है। पीएससी के ओएसडी डॉ. रवींद्र पंचभाई का कहना है कि 2022 की परीक्षा का मूल्यांकन अंतिम दाैर में है। इसके पूरा हाेते ही 2023 का भी मूल्यांकन हाे जाएगा। इस साल अंत तक हम 2021, 2022 व 2023 की चयन सूची जारी करने पर फाेकस कर रहे हैं।

Next Story