मध्य प्रदेश

Etawah: सैफई में होली से सजा माहौल

Admindelhi1
3 March 2026 1:38 PM IST
Etawah: सैफई में होली से सजा माहौल
x
"सैफई में रंग और उल्लास"

इटावा: जनपद के सैफई में समाजवादी परंपरा के अनुरूप इस बार भी भव्य समाजवादी होली का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी आंदोलन के पुरोधा मुलायम सिंह यादव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए किया जा रहा है, जहां रंगों के बजाय फूलों की होली खेली जाती है।

कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कर रहे हैं। सैफई स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हो रहे हैं।

समाजवादी होली की खास पहचान फूलों की वर्षा और आपसी सौहार्द का संदेश है। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय पर मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात करेंगे। समर्थकों में उत्साह का माहौल है और सैफई एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश भर से पार्टी कार्यकर्ता सैफई पहुंच रहे हैं। आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समाजवादी होली को पार्टी की एकता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है, जिसे हर वर्ष बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Next Story