मध्य प्रदेश

स्कूल में घुसकर छात्रा पर चलाई गोली

Admin4
13 Feb 2023 12:42 PM IST
स्कूल में घुसकर छात्रा पर चलाई गोली
x
गुना। मध्यप्रदेश के गुना में एक युवक ने पहले स्कूल में घुसकर 12वीं की छात्रा पर गोली चला दी और फिर रात करीब 9.00 बजे रेलवे (Railway)पटरी के पास उसका शव बरामद हुआ. फिलहाल पुलिस (Police) मामले की जांच में जुटी है.
शहर के नजूल कॉलोनी स्थित डीएनडी कॉन्वेंट स्कूल में रविवार (Sunday) को दोपहर में 12वीं के स्टूडेंट्स की फेयरवेल पार्टी चल रही थी. दोपहर करीब तीन बजे राहुल कुशवाह (20) नाम का युवक स्कूल आया. उसने 12वीं की छात्रा वर्षा सेन को बाहर बुलाया. वह लड़की पर बात करने का दबाव बना रहा था, बात नहीं मानने पर गुस्साए राहुल ने स्कूल के अंदर घुसकर कट्टे से लड़की पर गोली चला दी. गोली छात्रा के पास से गुजर गई. हाथ में छर्रे लगने से छात्रा घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि रात करीब 9.00 बजे छात्रा पर गोली चलाने वाला आरोपी राहुल कुशवाह शहर से करीब 10 से 11 किलोमीटर दूर महुगढ़ा में रेलवे (Railway)पटरी के पास पड़ा मिला. उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत कैसे हुई. सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की उसकी मौत कैसे हुई है.
12वीं की छात्रा पर गोली चलाने की पुलिस (Police) ने जांच शुरू ही की थी, पुलिस (Police) निजी अस्पताल में भर्ती छात्रा के बयान ले रही थी. इसी दौरान एक अन्य युवक अस्पताल पहुंचा. यहां उसने चौंकाने वाला खुलासा किया. अब तक माना जा रहा था कि हमलावर अकेला आया था, लेकिन अस्पताल पहुंचे राज नाम के युवक ने खुलासा किया कि वह आरोपित राहुल को बाइक से स्कूल तक लाया था. उसने बताया कि राहुल ने उसे गन पॉइंट पर ऐसा करने को मजबूर किया था. घटना के बाद उसे हाइवे पर भी छोड़ा था.
इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है. वीडियो में लड़का पहले काफी देर तक स्कूल के बाहर खड़ा दिख रहा है. इसके बाद हाथ में कट्टा लेकर स्कूल में अंदर जाते दिख रहा है. लड़की स्कूल के मेन गेट तक भी आती दिखाई दे रही है. इसके बाद वह अंदर भागती है. राहुल भी उसके पीछे ही अंदर जाता दिखाई देता है. इसके बाद फायर की आवाज आती है. इसके बाद लड़का स्कूल से निकलकर भाग गया.
सूचना पर पुलिस (Police) मौके पर पहुंच गई. पुलिस (Police) ने स्कूल का जायजा लिया. फायर में उपयोग किए गए कट्टे को बरामद कर लिया है. पुलिस (Police) ने लड़की के बयान भी लिए हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपित पहले एक प्राइवेट होटल (Hotel) में गया. यहां उसने शराब पी. इसके बाद बाइक से स्कूल पहुंचकर घटना को अंजाम दिया है. सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि पुलिस (Police) ने कट्टा बरामद कर लिया है.
Next Story