मध्य प्रदेश

शादी से इंकार करने पर डिप्रैशन में आया इंजीनियर, की ख़ुदकुशी

Shantanu Roy
8 Aug 2022 12:56 PM GMT
शादी से इंकार करने पर डिप्रैशन में आया इंजीनियर, की ख़ुदकुशी
x
बड़ी खबर

भोपाल। शहर मे किराये के मकान मे रहने वाले एक इजींनियर मे जहरीला पर्दाथ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मूल रुप से मंदसौर का रहने वाला था, जो पुणे की एक कंपनी मे नौकरी करता था। घटना बागसेवनिया इलाके की है, बताया गया है कि मृतक की प्रैमिका ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। थाना पुलिस ने बताया कि मंदसौर निवासी नवीन मालवीय पुत्र महेश मालवीय (23) 9बी साकेत नगर में किराए से रहता था। निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढाई करने के बाद वो पुणे की एक कंपनी में नौकरी कर रहा था। रविववार सुबह उसने अपने कमरे मे जहरीला पर्दाथ खा लिया। हालत बिगडने पर अन्य लोगो को घटना का पता चला, जिसके बाद उसे तत्काल ही उपचार के लिये एम्स में भर्ती कराया गया। जहां थोडी देर बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस को शुरुआती जॉच मे मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है, कि मम्पी-पापा सॉरी, मैं जो करने जा रहा हूं, बहुत ही गलत है। मैं उस लड़की के प्यार में बहुत ही पागल हो गया और उसने मुझे अपने प्यार में पूरी तरह फंसा कर यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया है। इसलिए आज मैं यह कदम उठाने जा रहा हूं। आप अपना और कविता का ध्यान रखना। आगे की जॉच मे पुलिस को मृतक के दोस्तों ने बताया है, कि मृतक नवीन एक लड़की से प्रेम करता था, लेकिन उस लड़की ने उसके साथ शादी करने इंकार कर दिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के परिवार वालो सहित उस लडकी जिसका उल्लेख सुसाइड नोट मे किया गया है, उसके ओर उसके माता-पिता से भी पुछताछ करेगी। अधिकारियो का कहना है कि जॉच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणो का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Next Story