मध्य प्रदेश

93 लाख रुपए कीमत की 28 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाया

Teja
21 Feb 2023 10:15 PM IST
93 लाख रुपए कीमत की 28 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाया
x

उज्जैन। उज्जैन ग्रामीण एसडीएम राकेश शर्मा ने बताया कि विगत 20 फरवरी को नेशनल हाईवे हेतु मिट्टी उत्खनन में बाधा डालने की शिकायत पर हल्का पटवारी चेतन मालवीय को जांच हेतु ग्राम बामोरा भेजा गया था. जांच में पाया गया कि नायब तहसीलदार उज्जैन द्वारा पारित आदेश के तहत ग्राम बामोरा स्थित शासकीय भूमि रकबा 5.66 हेक्टेयर (28 बीघा), जिसकी अनुमानित कीमत 93 लाख 40 हजार रुपये है, पर मोहम्मद शकील, मोहम्मद सोहेल, अल्पेश द्वारा अतिक्रमण करते हुए नेशनल हाईवे हेतु मिट्टी उत्खनन में बाधा उत्पन्न की जा रही है. यही नहीं आरोपी शकील द्वारा गंगाराम, रेखाबाई व नाबालिग पुत्रों को बंधुआ मजदूर बनाकर कार्य किया जा रहा है. जांच करने गये पटवारी को उक्त आरोपियों द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए अपशब्द कहे गये.

एसडीएम के निर्देश पर सभी आरोपियों शकील, सोहेल व बंटी निवासी कोट मोहल्ला उज्जैन के विरूद्ध चिन्तामण जवासिया थाने में धारा-353, 293 व 34 के तहत एफआईआर दर्ज करवा दी गई है तथा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाकर नेशनल हाईवे हेतु मिट्टी उत्खनन करने के लिये दे दिया गया है. बंधुआ मजदूरी कर रहे गंगाराम, रेखाबाई व नाबालिग पुत्रों को भी मुक्त करवा दिया गया है.

Next Story