- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- इंदौर में लुटेरों और...
मध्य प्रदेश
इंदौर में लुटेरों और पुलिस में मुठभेड़, आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता
Shantanu Roy
1 Aug 2022 12:17 PM GMT

x
बड़ी खबर
इंदौर। इंदौर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। खास बात यह कि जिस तरह से इंदौर में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है उसको देखते हुए पुलिस भी बदमाशों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किए हुए हैं। इसी कड़ी में राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों लूट की वारदात सामने आई जिसमें एक फोटोग्राफर जोकि अपनी एक महिला मित्र के साथ एकांत में बैठा हुआ था उसे बदमाश धीरज एवं मोनू ने चाकू मारकर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। घटना सामने आने के बाद से पुलिस लगातार सीसीटीवी के माध्यम से मोनू और धीरज की तलाश में जुटी हुई थी। वही मुखबीरों को भी आरोपियों के पीछे लगातार लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस को यह सूचना मिली कि आरोपी मोनू और धीरज तेजाजी नगर थाना क्षेत्र की चिनार हिल्स में बैठकर पार्टी मना रहे हैं।
इसी सूचना के आधार पर जब पुलिस वहां पर आरोपियों को पकड़ने पहुंची उन्होंने पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिए। अचानक से हुए घटनाक्रम के बाद पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिसकर्मी और आरोपियों की ओर से तकरीबन कई राउंड फायर हुए जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए तो वहीं आरोपियों को भी गोली लगी इसके बाद गंभीर घायल अवस्था में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनको इलाज के लिए एमवॉय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर घायल हुए पुलिसकर्मी भी इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल पहुंचे हैं। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से काफी बारीकी से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी देव गुराड़िया क्षेत्र का रहने वाला है तो वहीं दूसरा आरोपी बेराठी कॉलोनी का रहने वाला है।

Shantanu Roy
Next Story