मध्य प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई भावभीनी विदाई

Deepa Sahu
27 Sept 2023 7:19 PM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई भावभीनी विदाई
x
भोपाल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को इंदौर से जबलपुर के लिये भावभीनी विदाई दी गई। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु आज एयरपोर्ट से जबलपुर के लिये रवाना हुई। एयरपोर्ट पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मिनिस्टर इन वेटिंग और इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने विदाई दी।
इस मौके पर संभागायुक्त श्री मालसिंह, पुलिस कमिश्नर श्री मकरंद देउस्कर तथा कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
Next Story