- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नकदी के साथ ताश खेल...
नकदी के साथ ताश खेल रहे 11 लोग गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस ने रविवार की रात इंदिरा कॉलोनी में पैसों से ताश खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 15 हजार 350 रुपए नकद, आठ मोटरसाइकिल और ताश की 3 गड्डियां जब्त की, जिसकी कुल कीमत 6 लाख 15 हजार 350 रुपए बताई है।पु लिस ने आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने सोमवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात इंदिरा कॉलोनी में दबिश देकर पैसों से ताष खेल रहे 11 लोगों को पकड़ा, जिनमें अमृतलाल पुत्र रतनदास बैरागी, हरिओम पुत्र रमेशचंद्र सोनी, विजय पुत्र पप्पू सेन, रितेश पुत्र बाबूलाल वर्मा, दुर्गेश पुत्र भगवानसिंह भिलाला, मनोज पुत्र पूरनदास बैरागी, संजय पुत्र देवीलाल धोबी, प्रियांशु पुत्र मुकेष राठौर,जितेंद्र पुत्र बाबूलाल वर्मा,धर्मेंद्र पुत्र भंवरलाल पुष्पद और नवीन पुत्र घनश्याम पाटीदार शामिल है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से आठ बाइक और 15 हजार 350 रुपए नकद बरामद किए।





