मध्य प्रदेश

हाथियों ने शहडोल के खेतों और घरों को पहुंचाया नुकसान

Saba Naaz
11 July 2025 5:50 PM IST
हाथियों ने शहडोल के खेतों और घरों को पहुंचाया नुकसान
x
Shahdol शहडोल : सीमा से महज तीन किलोमीटर दूर घुनघुटी वन परिक्षेत्र के शाहपुर में चार जंगली हाथियों का एक दल आने से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। पिछले तीन दिनों से इस क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियां देखी जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
हाथियों का यह दल ग्राम शाहपुर में देर शाम हाई स्कूल के पास पहुंचा और बस्ती की ओर बढ़ने लगा। इससे घबराए ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को मामले की सूचना दी। वन विभाग ने दो टीमों का गठन किया और उन्हें शाहपुर भेजा गया। इसके अलावा, सुरक्षा के मद्देनजर गांव में मुनादी भी कराई गई।
Next Story